LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
शनिवार 07 Nov 2026
होम › प्रदेश
प्रदेश

रानीखेत कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

📅 31 Oct 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
रानीखेत कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने 31 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

रानीखेत, 31 अक्टूबर। रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय, डोलिया पहाड़ी के निकट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश के प्रति उनके योगदान, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को नई दिशा दी, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, एससी जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, गोपाल सिंह देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, जीतन जयाल, भूपेंद्र कुमार, सुरेंद्र पवार, रुद्र माहरा, दीपेश जोशी और सूरज कुँवार्बी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।