LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
शनिवार 07 Nov 2026
होम › प्रदेश
प्रदेश

रानीखेत पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने उठाए ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के मुद्दे

📅 22 Oct 2026 👤 Loklens News Team 📁 प्रदेश
रानीखेत पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, कांग्रेस ने उठाए ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के मुद्दे

करन माहरा के नेतृत्व में चितई गोल्ज्यू मंदिर से शुरू हुई उत्तराखंड न्याय यात्रा रानीखेत पहुंची। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की रक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए।

रानीखेत, 22 अक्टूबर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के CWC सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गुरुवार को रानीखेत में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, मताधिकार की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा, महंगाई, भ्रष्टाचार, चंदा चोरी, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निवीर योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने जनता से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसमस्याओं को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने अपने संबोधन में प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाना आवश्यक है।

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने युवाओं के रोजगार, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, महंगाई और प्रदेश की अन्य जनसमस्याओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने जनहित के सवालों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का संदेश दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा विजय चौक से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। इसके बाद यात्रा केओएमयू स्टेशन होते हुए खैरना की ओर रवाना हुई। यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनमुद्दों को जनता के बीच उठाना और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने की, जबकि संचालन गोपाल देव और कमलेश बोरा ने किया।

यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्श्वान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, रानीखेत प्रभारी डीप डांगी, खजान गुड्डू, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट आरती किरौला, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, एससी जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, महिला कांग्रेस सचिव भगवती रेखाड़ी, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चंदन बिष्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, देव गिरी, प्रेम अधिकारी, विक्की मेहरा, जैनोली चंद्रशेखर, सुरेश असवाल, हेमंत रौतेल, प्रधान नवीन प्रकाश, चमोली ग्राम प्रधान तारा सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा, प्रधान भड़गांव सुमित आर्या, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत और मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।