LokLens News
आपकी आवाज़, आपकी खबर
सोमवार 07 Sep 2026
होमदेश
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवास आश्रम चौकनी में मनाया गया स्नेह उत्सव

📅 29 Aug 2026 👤 Loklens News Team 📁 देश
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवास आश्रम चौकनी में मनाया गया स्नेह उत्सव

रानीखेत। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त 2026 को देवास आश्रम, चौकनी में रक्षाबंधन स्नेह उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवास आश्रम के आसपास के क्षेत्रों की 200 से अधिक महिलाओं को आमंत्रित किया गया। उत्सव में रक्षाबंधन पर्व को भक्ति, स्नेह, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ मनाया गया।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवास आश्रम चौकनी में मनाया गया स्नेह उत्सव

200 से अधिक मातृशक्ति को भेंट की गई साड़ियां, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्त समाज का दिया संदेश

रानीखेत। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त 2026 को देवास आश्रम, चौकनी में रक्षाबंधन स्नेह उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवास आश्रम के आसपास के क्षेत्रों की 200 से अधिक महिलाओं को आमंत्रित किया गया। उत्सव में रक्षाबंधन पर्व को भक्ति, स्नेह, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवास आश्रम के डॉ. विजयशील उपाध्याय ने मातृशक्ति को सृजन शक्ति और राष्ट्र शक्ति बताते हुए कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में अहम बताया।

इस अवसर पर अतुल अग्रवाल एवं कैलाश पाण्डेय ने उपस्थित मातृशक्ति को रक्षाबंधन एवं स्नेह बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं से आने वाली पीढ़ी को सफल, स्वावलंबी एवं नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ग्राम प्रधान श्रीमती ममता बिष्ट ने देवास आश्रम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के स्वावलंबन के लिए संचालित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। उपस्थित अतिथियों को स्नेह बंधन बांधा गया। कार्यक्रम में शामिल 200 से अधिक मातृशक्ति को अतिथियों द्वारा स्नेह स्वरूप साड़ियां भेंट की गईं, जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

देवास आश्रम की मुख्य प्रशासिका श्रीमती वंदना उपाध्याय ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन एवं स्नेह बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की।

कार्यक्रम में श्री कमलेश जोशी, प्रधानाचार्य आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, रिटायर्ड कैप्टन प्रमोद जोशी, श्री रघुवर सिंह मेहरा, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. मोनाली, डॉ. शैलेंद्र डागर, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. प्रियंका रमोला एवं श्री दीपक खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक सरोकारों से जुड़ा उत्सव

देवास आश्रम में आयोजित रक्षाबंधन स्नेह उत्सव ने पारंपरिक पर्व को सामाजिक समरसता, महिला सम्मान, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण के संदेश से जोड़ा। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति सम्मान और आत्मीयता के साथ समाज को नशामुक्त एवं सशक्त बनाने का संदेश भी दिया गया।